Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

0

अयोध्या। जिला न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार देर शाम जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव स्वर्ण माला सिंह, जेल अधीक्षक मुकेश कुमार पटेल तथा जेलर अंजली वर्मा भी मौजूद रहीं।

अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, चिकित्सालय, रसोईघर, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी और एसएसपी ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी बंदियों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा बंदियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर भी बल दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version