Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

अयोध्या। श्री अवध सरयू जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र से राम नगरी अयोध्या पहुंचे 110 श्रद्धालओं ने 8 घंटे तक राम जन्मभूमि पथ, सरयू तट, भक्ति पथ राम की पैड़ी आदि स्थानों पर श्रमदान कर सफाई की। जय बाबाजी महा श्रमदान समारोह के अंतर्गत सवा करोड़ घंटे का श्रमदान के द्वारा भक्त परिवार (महाराष्ट्र) व नगर निगम अयोध्या के सयुंक्त तत्वाधान मे यह कार्यक्रम चला। इसमें भाजपा मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त विशाल सिंह के नेतृत्व मे सरयू घाट एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर मार्ग पर सामूहिक श्रमदान कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
सरयू घाट आयोजित कार्यक्रम मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि इस अभियान मे 80 -70 वर्ष की महिला शामिल हुए है। जिसमे 110 अनुयायियों ने श्रमदान कर सफाई की। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लिए प्रेरणादायी है जो पूरे देश के लोग यहां पर आकर स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version