◆ चौक रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा
◆ जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का लोगों ने किया स्वागत
अयोध्या। बुधवार की देर रात भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चौक में भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झाकिंयों ने सबका मन मोह लिया। जय श्री राम के गगन भेदी उद्घोष से पूरा परिवेश राममय हो गया। चौदह वर्ष बाद राम भरत मिलाप देख कर लोग कहने लगे कि भाई हो तो भरत जैसा।
