Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम में श्रद्धालुओं को 332 स्थानों पर मिल रही पेयजल सुविधा

अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं को 332 स्थानों पर मिल रही पेयजल सुविधा


◆ सावन झूला मेला की तैयारियों को नगर निगम ने दिया अंतिम रूप


◆ महापौर व नगर आयुक्त ने भ्रमण कर लिया पेयजल व्यवस्था का जायजा


अयोध्या। सावन झूला मेला में दर्शन-पूजन एवं प्रभु राम के झूलनोत्सव का आनंद लेने के लिए रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारी की है। अयोध्या धाम में 332 स्थान पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। यहां कुल 1626 टाइप लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।

 नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में सभी 995 हैंडपंप तथा 322 स्टैंड पोस्ट क्रियाशील कर दिए गए हैं। इसके अलावा निगम में उपलब्ध 30 वॉटर टैंक पेयजल  व्यवस्था को सुचारु बनाने में तल्लीन है।इसके अलावा अन्य निकायों से 30 वॉटर टैंक का प्रबंध किया गया है।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम का संकल्प है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को एक बूंद पानी खरीद कर न पीना पड़े। इसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि पेयजल की व्यवस्था सावन झूला मेला के दौरान निरंतर बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments