Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 100 वर्ष पुरानी आबादी के स्थायी समाधान की मांग, विधायक वेद प्रकाश...

100 वर्ष पुरानी आबादी के स्थायी समाधान की मांग, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रक्षा मंत्री को सौंपा पत्र

0
ayodhya samachar

अयोध्या। अयोध्या आगमन के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र सौंपकर सरयू नदी के तट से सटे निर्मलीकुंड, गुप्तारघाट, जमथराघाट एवं मीरनघाट क्षेत्र की लगभग 100 वर्ष से अधिक पुरानी आबादी के स्थायी समाधान की मांग की। पत्र में इन क्षेत्रों में लंबे समय से निवास कर रहे गरीब एवं पात्र परिवारों के भूमि स्वामित्व/नियमितीकरण की कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है।

विधायक ने पत्र में कहा कि उक्त आबादी के लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी यहां निवास करते आ रहे हैं। यह क्षेत्र अयोध्या के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ा है और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग भी इन क्षेत्रों से होकर गुजरता है। स्थानीय निवासियों के पूर्वजों के नाम जनगणना एवं विभिन्न अभिलेखों में दर्ज हैं तथा छावनी परिषद की ओर से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती रही हैं। लेकिन भूमि के स्वामित्व / नियमितीकरण का स्थाई समाधान न होने के कारण स्थानीय निवासियों को समय-समय पर अतिक्रमण संबंधी नोटिस व अन्य कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है।

पत्र में पात्र एवं लंबे समय से निवासरत गरीब परिवारों के विरुद्ध चल रही बेदखली संबंधी कार्रवाई पर प्रकरण के निस्तारण तक नियमानुसार रोक अथवा राहत देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची से विलोपित पात्र निवासियों के नामों की जांच कर उन्हें पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने तथा पात्र परिवारों को मूलभूत सुविधाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की गई है। विधायक ने कहा कि इससे वर्षों से निवासरत परिवारों को स्थायी समाधान और उनके नागरिक अधिकार मिल सकेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version