Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिजी अस्पतालों में लापरवाही से हो रहे प्रसव, सीएमओ ने दिखाई सख्ती

निजी अस्पतालों में लापरवाही से हो रहे प्रसव, सीएमओ ने दिखाई सख्ती


◆ बिना निश्चेतक के किए जा रहे ऑपरेशन, दोषी पाए जाने पर होगी प्राथमिकी और आर्थिक दंड की कार्रवाई


अयोध्या। कुछ निजी अस्पताल प्रसव के दौरान घोर लापरवाही बरत रहे हैं। कई जगहों पर सीजेरियन ऑपरेशन बिना निश्चेतक दिए कराए जा रहे हैं, इस तरह के मामले संज्ञान में आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान ने कड़ा रुख अपनाया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब ऐसी लापरवाही पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, साथ ही अस्पतालों पर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि पूर्व में सभी निजी अस्पतालों को यह निर्देश दिए गए थे कि प्रसव का ऑपरेशन केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा ही कराया जाए। यदि किसी स्थिति में जनरल सर्जन की आवश्यकता पड़े तो उसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को देना अनिवार्य है। बावजूद इसके, कई अस्पताल इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और अप्रशिक्षित चिकित्सकों से निश्चेतक का कार्य करवा रहे हैं।

डॉ. बानियान ने  कहा कि बिना विशेषज्ञ या पंजीकृत सर्जन के प्रसव कराना गंभीर अपराध है। इस लापरवाही से माताओं और नवजातों की जान को खतरा हो सकता है। अब नियमों की अनदेखी करने पर अस्पतालों का पंजीकरण निलंबित किया जाएगा, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments