Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाला खुदाई से गिरी वर्षों पुरानी नीम, ईओ व ठेकेदार पर मुकदमे...

नाला खुदाई से गिरी वर्षों पुरानी नीम, ईओ व ठेकेदार पर मुकदमे की तैयारी

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद जलालपुर द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। करीब एक वर्ष पहले की गई खुदाई अधूरी छोड़ दिए जाने के कारण वर्षों पुरानी नीम का पेड़ भरभराकर गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मुख्य मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और नाला निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार शकील अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र वाजिदपुर स्थित हाथी मंदिर के पास नाला निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पहले खुदाई कराई गई थी। खुदाई के दायरे में आए नीम के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। लंबे समय तक निर्माण कार्य ठप रहने के चलते बीते शुक्रवार पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका, विद्युत विभाग और वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ हटवाया, तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments