Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जॉच में जुटी पुलिस

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जॉच में जुटी पुलिस

जलालपुर अंबेडकर नगर। 35 वर्षीय अज्ञात युवक का नहर में उतराता हुआ शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। शनिवार सुबह कटका थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के निकट नहर में एक लगभग 35 वर्षी युवक का शव तैरता हुआ ग्रामीणों को दिखाई पड़ा। गांव के बृजमोहन सिंह द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। दलबल के साथ पहुंची कटका पुलिस ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला और पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक पैंट और शर्ट पहना हुआ है उसके जेब में कोई कागजात नहीं मिला। शव को देखने से पता चलता है कि दो तीन दिन पहले इसकी मौत हो चुकी है।सूचना पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया बताया कि शव का पहचान नहीं हो पाई जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments