Friday, May 10, 2024
HomeNewsसपा सरकार में नहीं निकाल सकते थे राम बारात और कांवड यात्रा...

सपा सरकार में नहीं निकाल सकते थे राम बारात और कांवड यात्रा – स्वतंत्र देव सिंह


विधान सभा बीकापुर तथा मिल्कीपुर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को किया सम्बोधित


अयोध्या। भाजपा द्वारा आयोजित बीकापुर विधान सभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हम सभी ने सपा शासन को देखा है 2017 से पहले टीका लगाकर कोई ऑफिस जाता था तो उसका काम नहीं हो सकता था। पांच बजे के बाद में लड़कियां निकल नहीं सकती थी। दलितों-शोषितों का अपमान होता था। बाबा साहब की जयंती नहीं मना सकते थे। राम बारात, कावड़ यात्रा नहीं निकाल सकते थे। लेकिन नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के आने के बाद अंबेडकर जी के पांच स्थलों को पंच तीर्थ में विकसित किया गया। कावड़ यात्रा पर सरकारी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है। रात में कोई भी बालिका पूरे गहने पहन कर अयोध्या से हरिद्वार जा सकती है। किसी की हिम्मत नही है कि उसे रोक सके। उन्होंने कहा कि विश्वास कीजिए मोदी और योगी जैसे नेता कभी-कभी आते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले भारत में कई स्थान थे जहां भारत माता की जय, वंदे मातरम नही बोल पाते थे। पार्टी कार्यकताओं के संघर्ष के बदौलत सरकार बनी तो कश्मीर के लाल चौक पर भारत माता की जय का नारा तथा तिरंगा लहरा रहा है। अब अयोध्या से पर्यटक श्रीनगर तथा श्रीनगर से अयोध्या पर्यटक घूमने आते है। आज लोग दिल्ली से चलते है अयोध्या तक फोर लेन की सड़कें मिलती है। इन्हीं परिवर्तन के लिए भाजपा का कार्यकर्ता संघर्ष करता है। अयोध्या देश विदेश से लोग आएं हैं इसलिए यह चुनाव आपकी हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है।

 उन्होनें कहा कि आज भी गुण्डे, शूटर मरे नही हैं। घर में छुपे बैठे है। आतंकवादी समाप्त नही हुए हैं। दिल्ली की कुर्सी पर एक ईमानदार राष्टभक्त बैठा है इसलिए आतंकवाद छिपा बैठा है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से पूछा कि कितने लोगों ने कमल के फूल के लिए लोगों के दरवाजों की कुण्डी खटखटाई है। पं दीनदयाल उपाध्याय ने हजारों कुण्डी खटखटाई होगी। कितनी कठिन परिस्थितियों में यहां तक पार्टी पहुंची। आज पं दीन दयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई का सपना साकार हो रहा है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नही है यह चुनाव देश के निर्माण का चुनाव है। देश का स्थान दुनिया में स्थापित हो रहा है इसका चुनाव है। मोदी सरकार बनने बाद पूरा देश जो चाहता था वह कार्य किए गए। धारा 370 हटाई गई। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसलिए यह चुनाव अयोध्या के लिए महत्वपूर्ण है। यहां लगभग 50 हजार करोड़ से विकास हो रहा है। मोदी तथा योगी सरकार का स्वप्न अयोध्या को विश्व की सबसे सुंदर नगरी बनाने का है। हम सभी कार्यकताओं को इसमें सहयोग करना है।

विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव में सवाल हार-जीत का नही है। सवाल भारत को विश्व गुरू बनाने का है देश को पुनः सोने की चिड़िया बनाने का है। मोदी तथा योगी की इस मुहिम में हमें अपना योगदान देना है। देश में सर्वाधिक वोटों से लोक सभा फैजाबाद में जीत हो यह संकल्प हमको आपको लेना है।

इससे पूर्व सभा स्थल पर पहुंचने पर कार्यकताओं ने 51 किलो की माला पहना कर उनका स्वागत किया। संचालन अवधेश पाण्डेय बादल ने किया। इससे पूर्व मिल्कीपुर विधान सभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कलुआ मउ डिग्री कालेज में सम्पन्न हुआ।  इस दौरान लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, ओम प्रकाश सिंह, विधानसभा प्रभारी शोभनाथ वर्मा, बीकापुर विधान सभा के सह संयोजक इंजी. रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, राकेश राना, इंद्र भान सिंह, चन्द्रभान सहित सभी मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा बीएलए टू उपस्थित रहे।


विधान सभा रूदौली का सम्मेलन रविवार को


विधान सभा रूदौली का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन रविवार को 11 बजे श्री राम सिंह मेमोरियल एजूकेशनल एकेडमी खुश्का, रूदौली में आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments