Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के छात्र का फांसी पर लटका मिला शव

कृषि विश्वविद्यालय के छात्र का फांसी पर लटका मिला शव

0

कुमारगंज, अयोध्या। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज परिसर स्थित सरयू छात्रावास  में अकेले रह कर एमएससी एग्रोनॉमी के छात्र यशपाल सिंह का शव छत में लगे पंखे के हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद विश्वविद्यालय में सनसनी फैल गई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुलपति ने विश्वविद्यालय की जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाया और कुमारगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना कुमारगंज प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह एवं चौकी प्रभारी एनडीए उपनिरीक्षक अरविंद पटेल के मौके पर पहुंचने के बाद युवक का शव फंदे से नीचे उतरवाया गया और इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया ह। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

     मृतक छात्र बरेली जनपद के अमानपुर भगवतीपुर का रहने वाला था। सोमवार को करीब 2ः30 बजे सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दो दोस्त छात्र उससे मिलने उसके कमरे पर गए। जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था दोनों दोस्तों ने कई बार आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं मिली तब वह वापस अपने रूम पर चले गए। शाम करीब 4.30 बजे दोनों दोस्त छात्र शिव शंकर एवं संजीत यशपाल के रूम पर गए और कई बार आवाज लगाई किंतु अंदर से कोई आवाज नहीं मिली। इसके बाद दोनों दोस्तों ने हॉस्टल के कई छात्रों को मौके पर बुलाया और किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे में यशपाल छत में लगे फैन हुक से गमछे के सहारे लटका हुआ है।

   इसके बाद दोनों छात्रों ने विश्वविद्यालय के सहायक समीर कुमार सिंह एवं चीफ वार्डन डॉक्टर शिवनाथ को सूचना दी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के हॉस्टल रूम को सील कर दिया है और घटना की गहन छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version