Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला युवक का शव


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना  अंतर्गत पदुमपुर बाजार में  सड़क किनारे  संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बहादुर वर्मा पुत्र लखराज वर्मा निवासी तेंदुआईकलां का शव पदमपुर बाजार में सड़क के किनारे पाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बहादुर नसे का आदि था ।वह ज्यादातर समय नसे में रहता था। वह  कैटर्स का काम करता था।

इस विषय में थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments