Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमान जयंती पर रामनगरी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

हनुमान जयंती पर रामनगरी के मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अयोध्या। हनुमान जयंती पर अयोध्या के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। रामनगरी में मौजूद हनुमानगढ़ी व अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने दर्शन पूजन किया। अयोध्या में बड़ी संख्या में देश के विभिन्न स्थलों से आये श्रद्धालु भी भ्रमण करते दिखाई दिये। कई जगहों पर भण्डारों का भी आयोजन किया गया।

अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी पर सुबह से दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। देश के विभिन्न जगहों से आये श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान का दर्शन किया। शहर स्थित नाका हनुमानगढ़ी में सुबह से दर्शन के लिए लम्बी कतारें दिखाई दी। भक्तों ने जयश्रीराम व पवनसुत हनुमान की जय का जयघोष भी किया। वहीं मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त हनुमान चालीसा व सुन्दरकांड का पाठ करते भी दिखाई दिये। वहीं हनुमान जयंती पर श्रद्धालुआें की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments