◆ खुले रथ पर पीएम मोदी, सीएम योगी व प्रत्याशी लल्लू सिंह थे सवार
◆ रथ के आगे दर्जनों की संख्या में चल रहीं थी महिलाएं
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोक सभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के सर्मथन में अयोध्या के सुग्रीव किला राम जन्म भूमि गेट से लता चौक तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान अपार जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए लगभग एक घंटे के समय में तय दूरी हुई। पीएम ने इससे पहले अयोध्या एयरपोर्ट तथा रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के समय भी अयोध्या में रोड शो किया था। तब वे लता चौक से टेढ़ी बाजार तक का रोड शो किया था।
