Sunday, September 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबरसात से फसलों को नुकसान, राहत टीमें करेंगी क्षति का आकलन

बरसात से फसलों को नुकसान, राहत टीमें करेंगी क्षति का आकलन


◆ विद्युत पोल व तार दुरुस्त करने का काम तेज, जनसुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट


अम्बेडकर नगर। जिले में लगातार हो रही बारिश और तेज हवा से फसलों को हुए नुकसान का अब प्रशासन आकलन कराएगा। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने प्रभावित फसलों की क्षति का नियमानुसार सर्वेक्षण कराने के लिए राहत टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं। टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फसलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी और क्षति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

लगातार बारिश और तेज हवा के कारण जिले के कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलों के प्रभावित होने की स्थिति बनी है। प्रशासन की ओर से फसल क्षति का वास्तविक आंकड़ा जुटाने के लिए क्षेत्रवार सर्वेक्षण कराया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, खराब मौसम के बीच विद्युत विभाग भी सक्रिय है। तेज हवा और बारिश से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल और तारों को दुरुस्त करने का काम प्राथमिकता के आधार पर जारी है। विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने के साथ ही जनसुरक्षा को लेकर विभागीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments