Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक


◆ वन प्रभाग अयोध्या में मनाई गई गांधी व शास्त्री जी की जयंती


अयोध्या। जिला गंगा समिति, वन प्रभाग अयोध्या के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत वन प्रभाग अयोध्या में महात्मा गांधी एवम् लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गए। कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। गुप्तारघाट में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता को लेकर आम जन मानस को जागरूक किया गया।

 जिला गंगा सिमित वन विभाग अयोध्या की परियोजना अधिकारी स्वेता साहू एवम प्रभागीय वन अधिकारी प्रणव जैन पुरूस्कार वितरण किया। समाज कार्य विभाग अवध विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार और ग्रीन अयोध्या के पदाधिकारी धनंजय पांडे, योगगुरु रामसुफल, देवकाली के पूर्व पार्षद मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्केटिंग कोच रविंद्र कुमार, नीरज साहू सहायक समन्वय अधिकारी भारतीय वन्य जीव संस्थान, रतेंद्र कुमार त्रिगुणयक क्षेत्रीय वन अधिकारीसमस्त वन प्रभाग स्टाप आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments