Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकचेहरी के नये भवन के छज्जो पर आयी दरार

कचेहरी के नये भवन के छज्जो पर आयी दरार

  •  दिन भर चर्चा का रहा विषय, दरारों को देखकर अपनी बात कहते नजर आए लोग


  • 24 कक्षीय न्यायालय भवन का 23 मार्च 2022 को हुआ था लोकापर्ण


अयोध्या। लोकापर्ण के महज करीब डेढ़ साल बीतने के बाद कचेहरी स्थित बहुमंजिला न्यायालय भवन की छज्जों में दरार आ गई। इसका निर्माण कांस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम ने किया है। छज्जों के साथ भवन की भीतर दीवार में भी दरार दिखाई देती है।
कचेहरी में बहुमंजिला न्यायालय भवन का निर्माण हुआ है। शुक्रवार को जब यहां के छज्जों पर दरार का पता चला तो निर्माण में भ्रष्टाचार की बात कहते हुए अधिवक्ताओ व वादकारियों में गुस्सा दिखाई दिया। लोगो का कहना था कि इसकी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें। नये भवन के पिछले हिस्से स्थित छज्जों में दरार आ गई है। अगर छज्जे के गिरने की सम्भावना बनती है। तो यह किसी बड़ी दुघर्टना का कारण हो सकता है। इतनी उपर से अगर कोई चीज गिरती है तो उसका परिणाम गम्भीर हो सकता है। इसको लेकर दिन भर कचेहरी पर चर्चाओं व वार्ता का माहौल देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments