Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो युवकों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद, भेजे गए जेल

दो युवकों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद, भेजे गए जेल

0

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा 200 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों की पहचान शशांक सिंह पुत्र शमशेर बहादुर सिंह निवासी बलईपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा अवनीश देव सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी बलईपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक जयप्रकाश केसरी, हेड कांस्टेबल करुणाशंकर मिश्रा, पीआरबी पुलिसकर्मी अमरजीत प्रजापति, कांस्टेबल संगम यादव, सतीश यादव तथा होमगार्ड चालक काशीराम शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version