Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकलेक्ट्रेट में बनाया गया लोक सभा चुनाव का कन्ट्रोल रूम

कलेक्ट्रेट में बनाया गया लोक सभा चुनाव का कन्ट्रोल रूम


◆ अधिकारियों की लगाई गई शिफ्टवार ड्यूटी


अयोध्या । लोक सभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर अयोध्या में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर- 05278-297499 है। कन्ट्रोल रूम में शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि कन्ट्रोल रूम के संचालन हेतु  यामिनी रंजन, पी0ओ0 डूडा, हिमांशु श्रीवास्तव अहलमद, मुख्य राजस्व अधिकारी, कौशिल्या आपरेटर निर्वाचन कार्यालय प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक, अमित सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, रितेश सोनकर संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट व विनोद आपरेटर निर्वाचन कार्यालय अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, अजय त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी, आलोक क0 सहायक, संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट व राहुल गौड़ आपरेटर निर्वाचन कार्यालय रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक शिफ्टवार ड्युटी लगायी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त अधिकारी व कर्मचारी निर्वाचन सम्बंधी प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान एवं निर्वाचन सम्बंधी प्राप्त आफलाइन व ऑनलाइन शिकायतों (सी-विजिल) का तत्काल निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराये जाने हेतु संबंधित को प्रेषित करने के निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments