Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली बिल में अनियमितता से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का किया...

बिजली बिल में अनियमितता से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बिजली बिल में अनियमितता से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र कासिमपुर कर्बला का घेराव किया। और अधिशाषी अभियंता जलालपुर को शिकायती पत्र देकर  एक ही उपभोक्ता के नाम दो अलग अलग एकाउंट नंबर से बिजली बिल भेज देने की बात करते हुए इसे दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों संग उपकेंद्र पहुंचे सकरा यूसुफ पुर निवासी राधेश्याम, केशव राम व राम सिंह ने बताया कि उन का बहुत पुराना कनेक्शन नम्बर है। जिस पर अभी तक लगातार  विद्युत बिल का भुकतान किया जाता रहा है। इस बीच बिजली विभाग की तरफ से उन्हें एक नोटिस के माध्यम से बताया गया कि उन का एक लाख 29 हजार रुपया बकाया है। जिस का अकाउंट नंबर दूसरा है। जिस के विषय मे उपभोक्ता को कोई जानकारी नहीं है। इसी तरह बिजली बिल में अनियमितता की शिकायतें आम है जिस से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments