Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली न आने से नाराज़ सिपाही ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज 

बिजली न आने से नाराज़ सिपाही ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज 


अंबेडकरनगर। बिजली न आने से नाराज सिपाही ने जमकर हंगामा काटा। सिपाही द्वारा मालीपुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज विद्युत उपकेन्द्र के निकट मंगलवार की देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।आरोपी सिपाही लखनऊ में तैनात बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जाफरगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पर देर रात पहुंचे सिपाही ने वहां तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज किया और हवाई फायरिंग की, फायरिंग किए जानें से उपकेन्द्र में तैनात कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मालीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी अकबरपुर देवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि जिला मुख्यालय के पटेल नगर निवासी जितेंद्र मिश्रा की तहरीर पर आरोपी शरद सिंह पुत्र शिवसागर निवासी बेलउवा बरियारपुर थाना मालीपुर के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments