Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि


अयोध्या। पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दलित बस्ती बाग बागेश्वर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी की महिला दलित नेता दयावती के निवास पर दलित समाज के संग कांग्रेस जनों ने भोजन किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला ध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति बाबू जगजीवन राम की निष्ठा एवं समर्पण बेमिसाल रही है। उनका संपूर्ण जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है। सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलितों, मज़दूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम जी द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा जगजीवन राम जी का ऐसा व्यक्तित्व था जिसने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया और दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के प्रति आवाज़ उठायी। बाबू जगजीवन राम जी का भारत में संसदीय लोकतंत्र के विकास में महती योगदान है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेनू राय ,जनार्दन मिश्रा ,हनुमान प्रसाद मिश्रा, रमेद्र मिश्रा पप्पू, दयावती ,पुष्पा ,सोनू कुमार, जितेंद्र ,राजकपूर,राम सवारी, राम लाली, शांति यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments