Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बाग बिजेशी के प्रभावितों से किया मुलाकात

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बाग बिजेशी के प्रभावितों से किया मुलाकात


अयोध्या। बाग बिजेशी के निवासियों को बिना समुचित मुआवजा और पुनर्वास के उजाड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने विरोध किया है। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बाग बिजेशी पहुंचा और स्थानीय निवासियों से संवाद किया। गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ रही है, जबकि मुआवजा और पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं है। जब तक समुचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं होता, तब तक कार्रवाई रोकी जाए। पीसीसी सदस्य गौरव तिवारी ‘वीरू’ ने इसे तानाशाही करार दिया और कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। इस मौके पर सेवादल अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अधिवक्ता अवध बिहारी लाल, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशुतोष शांडिल्य, महासचिव विकास मिश्रा, शुभम सोनकर, विजय श्रीवास्तव, शाहिद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments