Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस प्रत्याशी का वादा : चुनाव जीतने पर माफ किया जायेगा बकाया...

कांग्रेस प्रत्याशी का वादा : चुनाव जीतने पर माफ किया जायेगा बकाया टैक्स

अयोध्या। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला राजपूत का कहना है कि अगर जनता मुझे मेयर चुनती है तो मैं जनता का नगर निगम में बकाया सभी टैक्स माफ कर दूंगी तथा पूरे नगर निगम का विकास बिना भेदभाव के साथ होगा। उक्त बातें उन्होने मकबरा से नाका चुंगी तक रोड शो करके पटरी के दुकानदारों से समर्थन मांगते हुए कही।
इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने रीडगंज से चौक तक सड़क पर तथा महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पाटेश्वरी वार्ड व देवकाली वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, चेत नारायण सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ,उमेश उपाध्याय, फ्लावर नकवी, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ,रामेंद्र त्रिपाठी, डीएन वर्मा ,प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक राय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments