Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहरियाणा के 250 बुजुर्ग पहुंचे अयोध्या, वहां के मुख्यमंत्री ने तीर्थ दर्शन...

हरियाणा के 250 बुजुर्ग पहुंचे अयोध्या, वहां के मुख्यमंत्री ने तीर्थ दर्शन योजना के तहत दिया है सुविधा

अयोध्या। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत करीब 250 लोग अयोध्या पहुंचे। जिसमें ज्यादातर बुजुर्ग है। सभी ने अयोध्या पहुंचकर स्नान किया और रामलला, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन किया।
मुख्यमंत्री हरियाणा के सलाहकार की अगुवाई में 5 मई को हरियाणा के पंचकुला से निकली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अयोध्या पहुंची। यात्रा में शामिल सभी ढाई सौ लोगों की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। अयोध्या पहुंचे सभी यात्रियों ने 3 वर्ष नाम के साथ रामलला, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन किया। बताया गया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वृद्धों के लिए पेंशन योजना चलाई जा रही है। लेकिन इस योजना की खास बात यह है कि इसमें टेंशन धार्मिक यात्रा के रूप में होगी। अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री खट्टर को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments