Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, जनता से किये कई...

कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, जनता से किये कई वादे

अयोध्या। रिकाबगंज स्थित कमला नेहरू भवन कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी के मेयर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने इसके द्वारा जनता से कई वादे किए। जिसमें नगर निगम में सम्मिलित 41 गांव के विकास को प्राथमिकता दीं जाएगी। जब तक नहीं होता समुचित विकास गृह कर और जलकर से मुक्त होगा। जल निकासी की व्यवस्था होगी। वही नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं होगा। जलभराव, नगर निगम टोल फ्री नंबर जारी करेगा। जिसमे लोग शिकायत दर्ज करा सकेंगे। निगम के प्रत्येक वर्ष की आय व्यय का विवरण होगा सार्वजनिक। सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान होगा।
उन्होंने कहा नगर निगम में कार्यरत संविदा आउटसोर्सिंग कर्मियों को विनियमित किया जाएगा। जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था औऱ पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा। शहर ट्रैफिक जाम से मुक्त, आवारा पशुओं की समस्या का निदान होगा। कूड़े का निस्तारण होगा निशुल्क होगा। हर गली मोहल्लों से कूड़ा एकत्रित होगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments