Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभाओं के प्रभारी

कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभाओं के प्रभारी


अयोध्या। कांग्रेस जिले की विधानसभाओं के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम रानू ने बताया विधानसभा क्षेत्र अयोध्या का प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रेनू राय, रुदौली विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बृजेश रावत तथा मिल्कीपुर विधानसभा का प्रभारी दिनेश शुक्ला को बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू को मीडिया कोऑर्डिनेटर तथा एडवोकेट गिरीश तिवारी को लीगल सेल का कोआर्डिनेटर बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रभारियों नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई है। सभी नियुक्त प्रभारी सहयोगी दलों से समन्वय के साथ काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments