Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबड़े मंगल पर अयोध्या में जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बड़े मंगल पर अयोध्या में जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


अयोध्या। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में जगह-जगह विशाल भंडारों और सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन जय बजरंगबली और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 सहादतगंज स्थित राम पथ पर मशहूर समाजसेवी राम गोस्वामी ने दोपहर 12 बजे से देर रात तक चले भंडारे का आयोजन किया। बजरंगबली के चित्र पर पूजन-अर्चन कर भंडारे का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से यह उनका तीसरा भंडारा है और जब तक कृपा रहेगी भंडारा करते रहेंगे। इस मौके पर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह जेडी, अंकित सिंह, कन्हैयालाल पांडे, कपिल पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।



अयोध्या के सहादतगंज हनुमानगढ़ी के सामने सिंचाई विभाग के सरयू नहर खंड में भी भंडारे का आयोजन किया गया विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद हनुमान जी को भोग लगाकर भंडारे का प्रसाद वितरण शुरू किया गया। वही सिचाई विभाग सरयू नहर खंड के मुख्य अधिशासी अभियंता संजय कुमार त्रिपाठी ने सभी को जेष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।



अयोध्या के देवकाली बाईपास रोड पर आयोजक शंभूनाथ पाठक की और से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत बजरंगबली के चित्र पर विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन करके की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।वही आयोजक शंभूनाथ पाठक ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है, और सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी भक्तगणों को ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज से भी श्याम जी दुबे, शशि प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।



अयोध्या के सिविल लाइन स्थित जिला पंचायत कार्यलय के बाहर ठेकेदार संघ ने जैष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अथिति के तौर पर आये जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अलोक सिंह ने बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण कर भंडारे का शुभारम्भ किया। जिला पंचायत कार्यालय के ठेकेदार राकेश यादव ने भी सभी को जैष्ठ माह के बड़े मंगलवार की बधाई शुभकामनाएं दिया।उन्होंने कहा कि हर वर्ष जिला पंचायत की तरफ से जेष्ठ मां के बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन किया जाता है इस वर्ष की भंडारे का आयोजन किया गया है यह अबकी नवा साल है भंडारे का बजरंगबली सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।



शहर के सिविल लाइन स्थित शिक्षा भवन कार्यालय के प्रांगण में अप एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य शिक्षण संस्थान व संगठन के लोग मौजूद रहे।भंडारे का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भोग लगा कर शुरू किया गया। यह भंडारा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर हरि इच्छा तक देर रात्रि तक चला। जिसमें सभी हनुमान भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारी ने जैष्ठ माह के बड़े मंगलवार की सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments