Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएमओ ने बच्चो को पोलियो खुराक पिलाकर किया अभियान की शुरुआत

सीएमओ ने बच्चो को पोलियो खुराक पिलाकर किया अभियान की शुरुआत

अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन ने जिला महिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की कि जनपदवासियों को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो खुराक जरुर पिलाएं जिससे उनके बच्चे स्वस्थ्य और मजबूत बन सके।
उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जनपद में कुल 1271 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी कारण से जो बच्चा बूथ पर पोलियो की खुराक नही ले सका है स्वास्थ्य विभाग की टीम नौ दिसम्बर से घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। मौके पर, जिला महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डा. आशा राम ,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजेश चौधरी, डीएमसी यूनिसेफ हवलदार सिंह, वीसीसीएम कौशलेंद्र सिंह, सहित जिला महिला चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments