Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो एएलएस एम्बुलेंस को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

दो एएलएस एम्बुलेंस को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या। गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने दो एएलएस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दो एंबुलेंस को स्थांतरित कर दो एबुलेंस शामिल होने से अब इसकी संख्या चार हो गई है। जिसे जिला चिकित्सालय, श्री राम चिकित्सालय व राजार्षी राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के लिए संचालित किया जाएगा। यह एंबुलेंस पूर्व से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिससे हायर हॉस्पिटल को जाने वाले मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। समय रहते उनका इलाज किया जा सकता है।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दीपक पांडे, डीएचईआईओ डी पी सिंह , डी के श्रीवास्तव , क्षेत्रीय एम्बुलेंस ऑपरेशन मैनेजर जोगिंदर सिंह, जिला प्रभारी समीर द्विवेदी, के साथ-साथ अमरजीत वर्मा, संगम लाल, अवधेश वर्मा, राम लल्लन, विकास, सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के़ अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments