Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हनुमानगढ़ी में सीएम योगी ने टेका मत्था, श्रीरामलला के दरबार में की...

हनुमानगढ़ी में सीएम योगी ने टेका मत्था, श्रीरामलला के दरबार में की आरती

0

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद श्रीरामलला के दरबार में आरती उतारी और मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन किया, इस दौरान पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version