Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचेगे अयोध्या

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचेगे अयोध्या


◆ लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार पहुंचेंगे अयोध्या


◆ महंत परमहंस दास की मूर्ति का करेंगे अनावरण, विकास कार्यो तथा कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या आएंगे। लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। 06 व 07 अगस्त को जनपद अयोध्या में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकाप्टर से 06 अगस्त को हेलीपैड रामकथा पार्क अयोध्या में पहुंचेंगे। जिसके बाद हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामलला का दर्शन पूजन करेंगे। आयुक्त सभागार में जनपद अयोध्या के विकास कार्यो एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस अयोध्या में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। और इसके पश्चात् विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। तथा अयोध्या में रात्रि विश्राम करेंगे।

07 अगस्त को सीएम सरयू अतिथि गृह से ब्रह्मलीन परमहंस रामचन्द्र दास जी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दिगम्बर अखाड़ा में ब्रहमलीन परमहंस रामचन्द्र जी महाराज की मूर्ति का अनावरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद हेलीपैड राम कथा पार्क अयोध्या से जनपद अम्बेडकर नगर के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments