Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमसा के घाटों पर चला स्वच्छता अभियान, तीन किमी क्षेत्र में हुई...

तमसा के घाटों पर चला स्वच्छता अभियान, तीन किमी क्षेत्र में हुई सफाई; एडीएम ने दिलाई गंगा शपथ


अम्बेडकर नगर। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के तहत सोमवार सुबह तमसा नदी के चयनित घाटों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह ने गायत्री मंदिर घाट से किया।

इस दौरान एडीएम ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा केवल अभियान नहीं, बल्कि जनजागरूकता का माध्यम है। इसके जरिए नदियों की स्वच्छता के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं व नागरिकों से इसे जनआंदोलन बनाने की अपील की। इस मौके पर स्कूली बच्चों समेत मौजूद लोगों को गंगा शपथ भी दिलाई गई।

अभियान के तहत तमसा नदी के करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में विशेष सफाई कराई गई। इसके लिए घाटों को तीन हिस्सों में बांटकर जिम्मेदारी तय की गई थी। गायत्री मंदिर घाट से शाहजादपुर पुल तक नगर पालिका परिषद अकबरपुर, शहजादपुर पुल से पांडेय टोला पुल तक जिला पंचायत राज विभाग और आगे शिवालय घाट तक वन व विकास विभाग की टीमों ने सफाई की।

सफाई कार्य में पोकलैंड, जेसीबी मशीन और नाव की मदद ली गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की निगरानी की। अभियान में एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही।

जिला गंगा संरक्षण समिति की ओर से प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित की गई। प्रत्येक संस्था से 20 स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में तैयार कार्ययोजना के तहत अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसडीएम/प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत, प्रभागीय वन अधिकारी, जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी सत्यम सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments