◆ विधायक ने महानगर अध्यक्ष संग की पंचकोसी परिक्रमा
◆ सेवा कैम्प में श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद, मेडिकल सुविधा व विश्राम स्थल की व्यवस्था
अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भोर में ही पंचकोसी परिक्रमा प्रारम्भ कर पूर्ण किया। नगर विधायक की ओर से जियनपुर में परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाया गया था। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद वितरण, मेडिकल जांच, विश्राम स्थल, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा तथा प्रसाधन हेतु शौचालय की व्यवस्था की गई थी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने शिविर में काफी देर तक रुककर श्रद्धालुओं की सेवा की और स्वयं भी प्रसाद वितरण में सहभागी बने।
