Home Uncategorized पीबीआई भुगतान न होने पर सीएचओ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

पीबीआई भुगतान न होने पर सीएचओ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर से जुड़े सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने पिछले छह माह से कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि (पीबीआई) का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। सीएचओ ने अधीक्षक की अनुपस्थिति में डॉ. वेद प्रकाश को मांग पत्र सौंपकर बकाया राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।

सीएचओ का कहना है कि वे ब्लॉक क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी से विभागीय और राजकीय कार्यों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन छह माह से पीबीआई का भुगतान नहीं किया गया। कई बार अधिकारियों से वार्ता के बावजूद बजट उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती रही। सीएचओ ने आरोप लगाया कि पीबीआई मद के लिए आया बजट अन्य मदों में खर्च कर दिया गया।

शुक्रवार को हुई जीआरसी बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीबीआई भुगतान के लिए बजट ब्लॉक स्तर पर भेजे जाने की जानकारी दी। इसके बावजूद भुगतान में देरी को लेकर सीएचओ में रोष है।

सीएचओ ने चेतावनी दी कि 24 अगस्त से बीडीएमपी पोर्टल के सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। रक्षाबंधन से पहले भुगतान नहीं हुआ तो एक सितंबर से सभी ऑनलाइन विभागीय कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान दिनेश यादव, विकास गुप्ता, शिवम उपाध्याय, सरोज तिवारी, सूची वर्मा, सौम्या, मोहम्मद अहमद, शिवांगी और सच्चिदानंद समेत अन्य सीएचओ मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version