Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विषैले जंतु के डसने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विषैले जंतु के डसने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के गणेश्वर गांव में शनिवार सुबह विषैले जंतु के डसने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गणेश्वर गांव निवासी नारायण की पत्नी दुर्गावती शनिवार सुबह घर के पास थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गावती के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version