Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अयोध्या के बच्चों का जलवा, पूर्व राज्यमंत्री...

ब्रेनोब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अयोध्या के बच्चों का जलवा, पूर्व राज्यमंत्री अमृत राजपाल ने किया सम्मानित


अयोध्या। जेबी एकेडमी में आयोजित ब्रेनोब्रेन की 15वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताबॉब वंडर किड 2025’ के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सिंधु सेवा समिति (रजि.) के अध्यक्ष अमृत राजपाल और विशिष्ट अतिथि ब्रेनोब्रेन के निदेशक अनुराग खेतान रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि अमृत राजपाल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ये बच्चे आने वाले कल के भारत का भविष्य हैं। ब्रेनोब्रेन संस्था बच्चों की मानसिक क्षमता, आत्मविश्वास और सीखने की योग्यता को विकसित करने में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने गणितीय, तार्किक, सामान्य ज्ञान और लेखन कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

कार्यक्रम में अनुराग खेतान ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के 250 विद्यालयों के लगभग 50,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से अयोध्या के लगभग 25 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में अयोध्या के 10 बच्चों ने नेशनल टॉपर और वंडर किड का खिताब जीतकर शहर का मान बढ़ाया। विजेताओं को कैश प्राइज और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान जेबी एकेडमी व द्वितीय स्थान सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल को मिला।

 इसके अलावा ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, टीपी कान्वेंट, गुरु नानक स्कूल, आर.एल. इंटरनेडमी, ब्रेन ब्रिज, कैंब्रियन, उदय पब्लिक, प्ले वे मोंटेसरी, राइजिंग स्टार, कल्याण राइजिंग स्टार और एआईएम पब्लिक स्कूल सहित अनेक विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की सफलता पर ब्रेनोब्रेन की कोऑर्डिनेटर ज्योति बत्रा और राजेश बत्रा को अतिथियों ने बधाई दी। इस अवसर पर एन. एकेडमी के डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव, तृप्ति माखेजा, अभिलाषा अग्रवाल, काजल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments