Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा, पांच महिलाएं गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा, पांच महिलाएं गिरफ्तार

0

अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पीली धातु का लाकेट व आभूषण बेचने के बाद प्राप्त हुए रुपयों को पुलिस ने बरामद किया है।
रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र व राममंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग के मामले सामने आए थे। जिसमें पुलिस ने दबिश देकर पांच महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें तीन आजमगढ़ व दो आगरा जनपद की रहने वाली है। इसमें आजमगढ़ की रहने वाली गीता का आपराधिक इतिहास होने के बारें में पुलिस को जानकारी मिली है। अन्य महिलाओं के आपराधिक इतिहास के बारें में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version