Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedदुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर केन्द्रीय समिति व नगर निगम...

दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर केन्द्रीय समिति व नगर निगम की हुई बैठक


अयोध्या। सर्किट हाउस के सभागार में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति नगर निगम के अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में आयोजन को लेकर समस्याओं तथा उसके निराकरण पर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम बार होने वाले दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव में इस बार सबसे ज्यादा उत्साह और भव्यता रहेगी। अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को हमे संजो कर रखना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं रामलीला का महोत्सव सुंदर, भव्य और व्यवस्थित ढंग से मनाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी तथा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा एवं रामलीला स्थलों का निरीक्षण करके सभी समस्याओं को समय रहते निस्तारित करना सुनिश्चित करूंगा। दुर्गा पूजा तथा रामलीला से संबंधित समस्याओं के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बैठक में बताया कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजन में बहुत सारी समस्याएं हैं जिनका निदान किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों को समय रहते ठीक किया जाए, खराब लाइटों को भी तुरंत सही किए जाने की आवश्यकता है। जहां पर पत्थर टूट गए हैं, दुर्गा पूजा तथा रामलीला में प्रदान किए जाने वाले सभी परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ-साथ पूरे नगर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी प्रमुख इमारतें तथा पार्कों में बिजली की झालर से सजावट की जाए। उन्होंने पूर्व की तरह सभी भंडारा स्थलों को निशुल्क पानी टैंकर दिए जाने की भी मांग रखी तथा जल भराव और जल निकासी की समस्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।

 बैठक में केंद्रीय समिति के जोनल प्रमुख राजेश गौड़, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, चंदन गुप्ता, बजरंगी साहू, पवन निषाद, अमित कनौजिया, राजू जायसवाल, आलोक शंकर ने अपने-अपने जोन से संबंधित समस्याओं से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक को केंद्रीय समिति के प्रेम नाथ राय, जे एन चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल, एस पी सिटी मधुवन कुमार सिंह, उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अपर आयुक्त अनिल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा, केंद्रीय समिति के शिव जी गौड़, सुप्रीत कपूर, अजय विश्वकर्मा, अवि आनंद मन्नू, विशाल गुप्ता वासु, संजय श्रीवास्तव, दुर्गा पूजा एवं रामलीला समितियां के पदाधिकारी और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments