◆ अबीर गुलाल उड़ाते कार्यकर्ता जमकर थिरके, आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रंचड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया। दिन में 11 बजे से ही भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में ढोल- नगाड़े बजने लगे। अबीर गुलाल उड़ाते हुए कार्यकर्ता जमकर थिरके। एक दूसरे को बधाईयों का सिलसिला चलने लगा। पूरा माहौल उत्साह व जोश से भरा नजर आया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखें जलाकर जीत की खुशी साझा की। मिल्कीपुर विधान सभा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पार्टी कार्यालय पर मतगणना का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। पूरा पार्टी कार्यालय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकताओं से खचाखच भरा था। प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के कार्यालय पहुंचने पर शिक्षक नेता वीरेन्द्र बहादुर सिंह, कर्मवीर सिंह, बब्लू मिश्र, आशीष श्रीवास्तव ने 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया।
