Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऑनलाइन ठगी के दो मामलों में मुकदमा दर्ज

ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में मुकदमा दर्ज


अयोध्या। साइबर अपराधियों की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है। कोतवाली नगर क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के दो अलगअलग मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पीड़ितों के खातों से लाखों रुपये की धनराशि निकाल ली गई।

पहला मामला गणेशगंज मकबरा निवासी नरेश मदान से जुड़ा है। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर विद्युत विभाग (यूपीपीसीएल) के नाम से बकाया बिल जमा करने संबंधी एक लिंक भेजी गई थी। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से अलगअलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 3.09 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद संबंधित धनराशि को होल्ड करा दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला राठ हवेली निवासी मोहम्मद हैदर का है। उनके अनुसार उन्होंने एक मोबाइल एप के माध्यम से किसी कंपनी के शिकायत निवारण नंबर पर संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया और उनके बैंक खाते से दो किश्तों में कुल 98,075 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने तत्काल साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बावजूद कार्रवाई होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments