Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो भेजने के मामले में मुक़दमा...

सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो भेजने के मामले में मुक़दमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले मे पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि प्रयागराज निवासी राज सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से उसके फोन पर अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो लगातार 6 महीने से भेज रहा है। प्रार्थिनी उसके मोबाइल को ब्लॉक करती रही किंतु वह नए-नए नंबरों से उक्त अश्लील मैसेज भेजता रहा। जब पति ने उससे बात किया तो उसने अपने को प्रयागराज जनपद का निवासी बताया। इस बीच आरोपी राज सिंह ने व्हाट्सएप से मेरी आईडी निकाल कर मेरी फोटो को सोशल मीडिया पर पेस्ट कर मेरे विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहा है।पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को लिखित तहरीर भेजी। वहां से फोन आया कि संबंधित थाना पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राज सिंह पता पिता अज्ञात निवासी जनपद प्रयागराज के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments