Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली चोरी में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिजली चोरी में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जैतपुर अंबेडकर नगर। विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विद्युत उपकेंद्र नेवादा के अवर अभियंता राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ बंडीपुर गांव में जांच की, जहां एक उपभोक्ता को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

जांच के दौरान हरिराम यादव पुत्र पल्टू यादव के घर में इनकमिंग केबल को बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पाया गया। मौके पर मौजूद विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना, में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का उपयोग नियमों के अनुसार करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments