Wednesday, July 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक की पिटाई के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

युवक की पिटाई के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज


जैतपुर,अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ नरायनपुर निवासी राकेश मोर्य पुत्र राम आधार मौर्य ने आरोप लगाया कि वह अपने खाद बीज की दुकान पर बैठा था तभी शाम के समय बबलू पुत्र हीरालाल, विपुल पुत्र गोरख,प्रिंस पुत्र गोरख,मृत्युंजय पुत्र सुभाष, ग्राम निवासी पारा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़,जो एक मनबढ और दबंग किस्म के व्यक्ति हैं पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडों से लेंस एकजुट होकर गाली गलौज करने लगे, मना करने पर उन लोगों ने उसे जमकर मारने पीटने लगे हल्ला गोहार पर अगल-बगल के कई लोग आकर बीच बचाव किया आरोप है कि विपक्षी लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए,मारने पीटने से उसे गंम्भीर चोट आई। जैतपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments