Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख के गबन का मामला, उप डाकपाल...

महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख के गबन का मामला, उप डाकपाल समेत तीन पर मुकदमा


अयोध्या। महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव, उनकी पत्नी आयुषी श्रीवास्तव और सिपाही अजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक की तहरीर पर की गई है।

आरोप है कि एक ही परिवार के तीन लोगों को फर्जी तरीके से मृत दर्शाकर उनके खातों को बंद कर दिया गया। पीड़ित मोहम्मद सगीर खान, उनके बेटे शमशेर खान और पत्नी कैसर जहां ने 11 जनवरी 2025 को 30 लाख रुपये के किसान विकास पत्र खरीदे थे। बताया जा रहा है कि उप डाकपाल ने तीनों खाताधारकों को मृत दिखाते हुए खाता बंद कर दिया और पूरी रकम नामिनी मुमताज जहां पत्नी शमशेर खान के खाते में ट्रांसफर कर दी।

इसके बाद बिना मुमताज जहां की जानकारी के 10 मई को 10 लाख व 5 लाख 13 मई को 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में सामने आया कि 13 मई को ही सिपाही अजय यादव के खाते में 15 लाख रुपये जमा किए गए। अजय यादव और शिवांशु श्रीवास्तव के बीच करीबी संबंध थे तथा कुछ रकम आयुषी श्रीवास्तव पत्नी शिवांशु श्रीवास्तव के खाते में भी ट्रांसफर की गई।

मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना प्रभारी शारदेन्दु दूबे और सिपाही अजय यादव को निलंबित कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments