Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। किशोरी के साथ जबरिया अश्लील हरकत व मारपीट करने के मामले में किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री जो घर पर ही रहती है जिसे राजन राजभर द्वारा बीते 18 मई की रात घर पर सोई हुई थी के पास आकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा विरोध करने पर पुत्री का गला दबाकर जबरन छेड़खानी करने लगा शोर मचाने पर मारा पीटा जिससे पुत्री को चोटे आई। पुत्री के शोर मचाते ही मेरे पति को आता देख आरोपी फरार हो गया लोक लाज भय के कारण शिकायत नहीं की रविवार को जैतपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने कहा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments