Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या मारपीट के मामले में दो के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

 मारपीट के मामले में दो के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर, अंबेडकरनगर। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी के विरुद्ध धारदार हथियार से मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। प्रकरण कोतवाली के शेखपुरा राजकुमारी गांव का है। गांव निवासी पीड़ित रणविजय सिंह द्वारा दिए गए तहरीर में लिखा है कि 18 अगस्त को प्रार्थी घर पर था। तभी पडोस के अरुण उर्फ़ मन्नू सिंह तथा कमलेश उर्फ बिट्टू सिंह हाथ में कुल्हाड़ी और डंडा लेकर घर आए। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा डाली गई पाइप के विषय में गली गलौज देने लगे। विपक्षियों ने कहा कि बगैर मेरे अनुमति के यहां तक पाइप कैसे डाली गई। इसी बात को लेकर दोनों लोगों ने मेरी पिटाई शुरू कर दिया। अरुण सिंह ने धारदार औजार और कमलेश ने डंडा से पिटाई शुरू कर दिया।धारदार हथियार से कई जगह गंभीर चोट आयी और शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई । जब तक बी बचाव के लिए गांव वासी पहुंचने दोनों दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने रणविजय सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपी के विरुद्ध धारदार हथियार से हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments