Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर किया डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर किया डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ

0
ayodhya samachar

जलालपुर ,अम्बेडकर नगर। जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को जलालपुर नगर क्षेत्र में एक निजी डेंटल क्लिनिक का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर से प्रदेश सचिव रविकांत प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राजभर, जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र राजभर, डॉ. चंद्रा तथा सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। प्रभारी मंत्री का भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में और विकास निषाद के संयोजन में भाजपा नगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।उद्घाटन के बाद मंत्री ने क्लिनिक परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, सुरेश गुप्ता,सभासद अनुज सोनकर समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version