Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक सप्ताह बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफॉर्मर 

एक सप्ताह बाद भी नहीं बदला जा सका जला ट्रांसफॉर्मर 

किछौछा अम्बेडकर नगर। बसखारी ब्लॉक के मसडा़ बाजार में पिछले एक सप्ताह से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। बिजली विभाग की लापरवाही से स्थानीय मसडा़ बाजारवासियों को रोशनी नहीं मिल पा रही है।

मसडा़ बाजार के ग्रामीणों के तरफ से पावर कारपोरेशन के डायल नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज करायी गई लेकिन हालत ढाक के तीन पात जैसी बनी हुई है। मसड़ा बाजार में जले पड़े ट्रांसफार्मर के बारे में एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई जानकारी नहीं है। कहा कि दिखवा लेते हैं।मसडा़ बाजारवासियों ने बताया कि जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदला जाता है। लेकिन वो एक सप्ताह से ज्यादा नहीं चलता। वलीउल्लाह, निसार, अनिल, यहिया समेत मसडा़ बाजारवासियों ने प्रशासन से जल्द बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments