Home Uncategorized पिकअप में ले जा रहे थे सांड, पुलिस ने पकड़ा दो गो-तस्कर...

पिकअप में ले जा रहे थे सांड, पुलिस ने पकड़ा दो गो-तस्कर गिरफ्तार

0

अम्बेडकर नगर। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकबरपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो तस्करों को धर दबोचा है, जिनके पास से एक पिकअप वाहन और उसमें लदा एक जीवित सांड बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन एनटीपीसी की ओर से अकबरपुर की दिशा में आ रहा है, जिसमें गोवंश को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाहितीपुर तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रोकने पर उसमें से एक काला सांड मिला। वाहन में सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने गोतस्करी के एक गैंग से जुड़े होने की बात कबूली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान निवासी थाना अहिरौला, जिला आजमगढ़ और सलमान निवासी थाना खेता सराय, जिला जौनपुर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, वहीं इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version