Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पांच हजार स्कूलों को मर्ज करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का...

पांच हजार स्कूलों को मर्ज करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

0

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल यादव ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन व राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान बचाने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष को तैयार है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए जनविरोधी निर्णयों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 5000 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लाखों छात्रों और भावी शिक्षकों के भविष्य के साथ मजाक है। यह तानाशाही फैसला बच्चों की शिक्षा को बाधित करेगा और हजारों युवाओं के शिक्षक बनने का सपना चकनाचूर कर देगा।

कार्यक्रम में संगठन सृजन कोआर्डिनेटर विजय पांडे, पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान” और रामकुमार पाल ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस निर्णय से मिड डे मील में कार्यरत रसोइयों पर भी बेरोजगारी का संकट खड़ा हो जाएगा।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। संचालन जिला महासचिव शहबाज गांधी ने किया। मुख्य अतिथि अनिल यादव और विशिष्ट अतिथि विजय पांडे रहे।

शपथ ग्रहण के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विद्यालय बंद करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सिकंदरपुर राजकपूर पांडे को सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, सुनील सिंह एडवोकेट, गुलाम रसूल छोटू, डॉ. सतीश चंद्र प्रजापति, सरिता यादव, सोशल मीडिया प्रभारी विकल्प शुक्ल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि वह न सिर्फ संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रही है, बल्कि जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष को भी तैयार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version